Banda News: गौराबाबा धाम समेत पूरे नगर में जलभराव की स्थिति
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: अतर्रा। नगर पालिका द्वारा जल निकासी को लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए नालों की स्थिति बेहद खराब है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। गौराबाबा तथा सरकारी संस्थानों व स्कूलों में जलभराव है। जलभराव व कीचड़ की समस्या झेल रहे नगरवासियों के सवालों का जवाब देने से जिम्मेदार कतरा रहे हैं। पालिका अतर्रा द्वारा रामलीला रोड से लेकर प्रमुख मार्गो व कई वार्ड मोहल्ले में नालों व सीसी रोड का निर्माण तो कराया गया, लेकिन जल निकासी के लिए कहीं से लिंक नहीं किया गया। उपयुक्त ढलान नहीं दी गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश में नगर के धार्मिक स्थल गौरा बाबा धाम परिसर, प्राथमिक विद्यालय अतर्रा प्राचीन, थाना परिसर, शास्त्री नगर, लखन कॉलोनी, ब्रह्म नगर, चूड़ी गली सहित कई मोहल्ले में जल भराव की स्थिति है। यह भी पढ़ें- Chapra News: हल्की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.