Banda News: गूंगी महिला को सर्प ने डसा, इलाज के दौरान मौत
बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा। किचन में काम करते समय गूंगी महिला को सर्प ने डस लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव सिसोलर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसकी 46 वर्षीय चाची ललिता को शुक्रवार को दोपहर किचन में काम करते समय सर्प ने डस लिया। ललिता गूंगी थी। उसने घर में इशारे से बताया तो परिजनों को पता चला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे देर शाम मृत घोषित कर दिया। उसके दो पुत्र हैं। पति अच्छेलाल मजदूरी करते हैं, वह भी गूंगे हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.