बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: बांदा। नरैनी कस्बा में खेल का मैदान बनाने के लिए गुल्लक अभियान के माध्यम से चर्चा में आये युवा शिक्षक का आकस्मिक निधन हो गया।घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सहकर्मी और मित्र शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। नरैनी कस्बा के राजनगर मुहल्ला निवासी शंकर दयाल श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र 41 वर्षीय अभय कुमार को शुक्रवार की शाम अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुयी थी।इनकी पत्नी नेहा, बहनोई राजेन्द्र कुमार, और भांजा सुप्रीत इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए थे। बहनोई ने बताया कि चिकित्सक ने प्रानंकियाज में इंफेक्शन बता कर लखनऊ रेफर किया था लेकिन लखनऊ जाते समय रात में 2 बजे चौडगरा में मृत्यु हो गई। 6साल की बेटी व 4 वर्ष का बेटा है। वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में नियुक्ति हुयी थी। वर्तमान समय में यूपीएस कम्पोजिट करतल में तैनात...