Banda News: गुमटी में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे गुमटी में युवक का शव पड़ा पाया मिला। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोवताली क्षेत्र के महोखर निवासी संजीव सिंह ने बताया 42 वर्षीय भतीजा भोला उर्फ दर्शन सिंह पुत्र जगनंदन सिंह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे चाय की गुमटी खोले था। बुधवार शाम शव गुमटी के अंदर पड़ा टोला पलाजा के कर्मचारियो ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्नी पूजा ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.