बांदा, जुलाई 18 -- Banda News: बांदा। गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने महिला को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। मटौंध कस्बा निवासी 62 वर्षीय सियाप्यारी पत्नी नत्थू शुक्रवार की रात घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी अंकुर सिंह नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। सियाप्यारी ने इसका विरोध किया। इसी से नाराज होकर अंकुर सिंह ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: लाठी से हमला कर अधेड़ को किया जख्मी आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...