Banda News: गाली का विरोध करने पर महिला को पीटा
बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: अतर्रा। गाली गलौज का विरोध करने पर तीन लोगो ने महिला को लात घूसो से पीटकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा पुत्र रामआसरे ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी राजकुमारी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोसी चंदा, मीरा, चेतराम दरवाजे पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। राजकुमारी के विरोध करने पर भी लोगो ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.