बांदा, जुलाई 28 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह महेश्वरी देवी चौक बाजार स्थित एक गारमेंट्स के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शहर के मुख्य महेश्वदी देवी मंदिर चौके के पास भारत गुप्ता पुत्र श्री राधे श्याम गुप्ता कल्पना गारमेंट्स के नाम से जो दुकान है, सुबह 9.45 बजे उनके गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आगजनी से दुकान मालिक को लाखों रुपये का ...