Banda News: गाय खोजने निकली मासूम, गोबर के गड्ढे में डूबी, मौत
बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम अछरील में गुरुवार को गाय खोजने निकले भाई-बहन में से तीन वर्षीय मासूम की गोबर के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। रात भर की तलाश के बाद शुक्रवार सुबह शव मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गुरुवार को ही पुलिस ने अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया था। कमासिन थाना अछरील में गुरुवार शाम 6 बजे विकास सिंह की बेटी पंखुड़ी, बेटा ओम गाय लेने खेत गए थे। पीछे तीन वर्षीय बहन परी भी थी। भाई गाय लेकर दूसरे रास्ते से आ गए। परी भटक कर दूसरे रास्ते पर चली गई, जहां वह गोबर के गड्ढे के पास आई तो पैर फिसल गया और गोबर के गड्ढे में डूब गई। कुछ देर तक परी के घर न आने पर मां मंजू देवी ने पंखुड़ी से परी के संबंध में पूछा तो पंखुड़ी ने मां को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.