Banda News: गाड़ी हटाने को कहने पर पिता के दांत तोड़े,बेटे का गला दबाया
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार की रात गाड़ी हटाने को कहने पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के दो दांत तोड़ दिए, उनकी पत्नी को धक्का देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके नाबालिग बेटे का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आवास विकास निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के बी-ब्लॉक के पास आम रास्ते के मोड़ पर आरोपी रोहित चौहान और रूबल चौहान अपनी चार पहिया गाड़ी खड़ी कर रखी थी। जब कार साइड करने के लिए आवाज दी, तो आरोपी रोहित चौहान गाली-गलौज करते हुए बाहर आया और कहा कि 'यह सरकारी सड़क नहीं है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.