Banda News: गांव-गांव चटकीं सौहार्द की लाठियां, दीवारी नृत्य ने मन मोहा
बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। दीपावली के दूसरे दिन जमघट की परीवा पर घर-घर महिलाओं ने भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा किया। वहीं गांव-गांव सौहार्द की लाठियां चटकीं। सुबह सज-धजकर मोहिना विशेष वेशभूसा में दीवारी टीम के साथनिकले और उनके नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सहेवा के साईं आश्रम में प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें जिले भर से दीवारी टीमों ने भाग लिया। मेले में घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को शील्ड व नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। दीवारी नृत्य कला बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा है, जो हर साल दिवाली के अगले दिन गांव-गांव में जीवंत हो उठती है। सोमवार को सुबह पहले लोगों ने गायों को नहला-धुलाकर रंगों से सजाया और फिर उनकी पूजा की। वहीं महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.