बांदा, नवम्बर 14 -- Banda News: पुनाहुर। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांव के ही दो युवकों ने शराब के नशे में शिवलिंग खंडित कर तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी थी। सूचना मिलने पर वीएचपी व बजरंग दल ने नाराजगी जता खुलासे की मांग की थी। पुलिस ने गांव निवासी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी घटना को लेकर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में कोदऊआ बाबा स्थान पर करीब सौ वर्षों से भगवान शिव की प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। बीती 16 अक्टूबर को अराजकतत्वों ने मंदिर में घुस कर शिवलिंग को खंडित कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने ग्रामीणो का आक्रोश शांत कराने के लिए पुलिस ने मंदिर का कायाकल्प कराते हुए उसी स्थान पर नया शिवलिंग स्थापित कराया था। गुर...