बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। भैस लेने गया किशोर नाला पार करते समय पैर फिसल जाने से गहरे पानी में समा कर लापता हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनो और गोताखोरो ने उसकी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नही चला। कालिंजर थाना क्षेत्र के रानी पुर के लहौरा गांव निवासी रामनारायण ने बताया कि उसका 13वर्षीय पुत्र शंकर यादव शुक्रवार को भैस चराने गया था। उसके साथ गांव का बड़कू और गौरी बाई भी थे। इसी दौरान एक भैंस दुनैय नाले के दूसरी तरफ चली गई। शंकर भैंस को लेने के लिए नाला पार करने लगा। तभी नाले के रपटे के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर कर गहरे पानी में समा कर डूब गया। मौके पर मौजूद बड़कू और गौरी ने शंकर के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर पिता रामनारायण, मां फूलकुमारी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और नाले में उसकी ...