बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। गश खा कर गिरी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपहरी गांव निवासी आदित्य ने बताया की उसकी 55वर्षीय दादी निर्मला पत्नी महेश बुधवा की दोपहर घर की लिपाई कर रही थी। तभी अचानक गश खा कर गिर पड़ी। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतका के नाती आदित्य ने बताया की मौत का कारण अज्ञात है। कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...