Banda News: गवाईन नदी पुनरोद्धार से होगा जल संरक्षण : डीएम
बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: बांदा। जिला प्रशासन ने गवाईन नदी का पुनरोद्धार कर जल संरक्षण की रुपरेखा तैयार की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी व एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने इसको लेकर पूजन कर कार्य की शुरू आत की। गवाईन नदी कभी क्षेत्र की प्रमुख प्राकृतिक जलधाराओं में से एक थी, जो आसपास के गांवों की कृषि, पशुपालन तथा घरेलू जल आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। समय के साथ नदी तल में अत्यधिक गाद जमा होने, प्राकृतिक प्रवाह मार्ग के अवरुद्ध होने तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं के कारण इसकी जल धारण क्षमता में कमी आई और नदी का अस्तित्व प्रभावित होने लगा। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा गवाईन नदी के पुनर्जीवन का कार्य प्रारम्भ किया गया है। पुनरोद्धार कार्य के अंतर्गत नदी की मूल धारा की पहचान, गाद निकासी, गहरीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.