बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा कस्बा के हरि पब्लिक स्कूल में नवरात्र की सप्तमी पर गरबा नाइट का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों ने गरबा व डांडिया नृत्य लोगों का मन मोहा। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा परिसर देर रात तक गरबामय बना रहा। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में गरबा क्वीन का खिताब स्वाती सिंह को और गरबा गर्ल का खिताब रंजना चतुर्वेदी को दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रीती गुप्ता ने उनका उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Buxar News: महिलाओं ने भक्ति के साथ मनाया नवरात्र उत्सव यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पारंपरिक परिधानों में लोगों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियां दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...