बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: कालिंजर। कालिंजर कस्बा में मुख्य मार्ग से विद्यालय के लिए निकली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर दो परिषदीय और एक प्राइवेट विद्यालय पड़ते हैं। मंगलवार को पड़ताल में यहां अभिभावकों ने अपनी पीड़ा बताई। कहा कि प्राथमिक विद्यालय भाग-1 व भाग दो के लिए बनी सड़क की कई साल से मरम्मत नहीं हुई। आगे करीब 100 मीटर तक कच्चा रास्ता है। बच्चों व शिक्षकों को इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भरने से बच्चे समझ नहीं पाते और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं की बाइक व स्कूटी फिसलने से कई बार घायल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: दलदल भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते नोनार के बच्चे इन तीनों विद्यालयों में पांच सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, पर प्रधान व अधिकारी सड़क बनवाने के ...