Banda News: गड्ढे व यूटर्न से बचने को रॉन्ग साइड दौड़ते वाहन
बांदा, जुलाई 2 -- Banda News: बांदा/चित्रकूट। जनपद के राष्ट्रीय व स्टेट मार्ग अब तेज रफ्तार के साथ-साथ मौते के भी रास्ते बनते जा रहे हैं। जनपद में करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे स्थान हैं, जहां रॉंग साइड वाहनों के दौड़ने से आए दिन मौते होती हैं और लोग घायल होते हैं। वाहन चालक यूटर्न और सड़क के जानलेवा गड्ढों से बचने के लिए विपरीत दिशा में भागते हैं। जनपद में छह माह में हादसों में करीब 150 से ज्यादा मौते हुई हैं और 135 लोग घायल हुए हैं। इनमें तमाम हादसों के पीछे रॉन्ग साइड वाहनों का दौड़ना वजह रही। हादसों का गढ़ बन रहे ऐसे स्थलों पर पुलिस की न तो कोई निगरानी होती है और न ही रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई होती है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने गुरुवार को ऐसे स्थलों की पड़ताल की, जहां बेखौफ होकर चालक विपरीत दिशा में वाहन दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.