Banda News: खेलते समय तालाब में डूबने से बालिका की मौत
बांदा, सितम्बर 13 -- Banda News: बांदा। तालाब के भीटे में खेल रही बालिका पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी अंजू देवी ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी रागिनी पुत्री शिवशंकर शनिवार देापहर पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब के भीटे में खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरी, जिससे वह गहरे पानी में समा कर डूब गई। जब वह पानी से बाहर नहीं निकली तो बच्चों ने शोर मचाया। मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका पर उसे पीएचसी कमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.