बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी निवासी नत्थू लाल ने उसका भाई 71 वर्षीय देवीदयाल शनिवार को रिश्तेदारी में हुई गमी से शुद्धता होने पर बाल बनवाकर दोपहर के समय मवेशी लेकर खेत गए थे। इसी दौरान वह वहां धूप में चक्कर खाकर वह गिर पड़े। चरवाहों ने बताया तो मझला भाई अशोक उसे देखने पहुंचा, वहां वह खेत बने गड्ढे में पड़े मिले। उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी चुनकीवा है। कमासिन इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने खेत में मवेशी चराते समय चक्कर खाकर गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...