Banda News: खेत में बने मुर्गी फार्म में युवक ने की खुदकुशी
बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बबेरू, संवाददाता। खेत में बने मुर्गी फार्म में एक युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका भाई फार्म पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरका थाना क्षेत्र के गांव कुमेढ़ा निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा ने रात में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुर्गी फार्म में रस्सी से बांस के सहारे फंदा लगा लिया। वह रात नौ बजे घर से खाना खाकर मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था। रात में बड़ा भाई धर्मेंद्र घर आया तो वह उसने मुर्गी फार्म जाने के लिए पुष्पेंद्र को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर जब वह मुर्गी फार्म पहुंचा तो उसे फंदे से लटका पाया। भाई के मुताबिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.