Banda News: खेत में गिरे से किसान की डूबकर मौत
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। पानी भरे खेत में गिरने से किसान की डूबकर मौत हो गई। गिरवां थाना के ग्राम गढ़ी चांदपुर निवासी 40 वर्षीय गोरेलाल कोटार्य बुधवार सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह प्रेमनारायण के पानी भरे खेत में गिर गए। जहां उनकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो दोपहर में उन्हें खोजने गए। जहां उन्हें गोरेलाल का शव पानी भरे खेत में उतराता मिला। सूचना पर गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी भरे खेत में गिरने से घटना हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.