Banda News: खेत में कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-फरसे, आठ घायल
बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाने के गुमाईं गांव में रविवार सुबह खेत में कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व फरसे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर आठ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। गुमाई गांव के त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि 20 मई को एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने खेत में पथरगड़ी कराई थी। अपने हिस्से की जमीन में धान लगाया था। 16 अगस्त को सुबह वह खेत गया तो देखा बच्चूलाल गर्ग व उसके हरी व कृष्ण कुमार, हरि का पुत्र विकास ने ट्रैक्टर से उसकी फसल जोत दी है। विरोध करने पर सभी ने लात-घूसों से पीटा, इससे उसे चोंटे आईं। बचाव करने आए पुत्र प्रदीप, कुलदीप व संदीप को भी लाठी व फावड़े से बुरी तरह मारा। सभी को गंभीर चोंटे आईं। दबंग जान से मारने की धमकी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.