बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: बांदा। कमासिन कस्बा निवासी मुन्नी देवी पत्नी देवदत्त यादव ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दो जुलाई को दोपहर में वह अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने गई थी। खानदानी देशराज, उसकी पत्नी गीता, लड़की पूनम, रीता, लड़का सूरज लाठी-डंडे लेकर आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए मुन्नी देवी पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। उसे गंभीर चोंटे आईं। बीच बचाव करने आई बेटी मनीषा, बेटे राहुल, रोहित, पति देवदत्त पर लाठी-डंडों से हमला किया। सभी लोग लहूलुहान हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस की मौजूदगी में देशराज ने बेटे राहुल को नाक में घूंसा मारा, जिससे उसका खूब खून बहा। दबंगों से पूरा परिवार भयभीत व सहमा है। पुलिस ने देशराज, गीता, पूनम, रीता, सूरज, केशना, नरोत्तम, ललकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...