Banda News: खेत जोतने गए किसान पर तमंचे से किया फायर
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के पचनेही निवासी योगराज तिवारी ने दबंगों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। कहा हाईवे किनारे उसकी जमीन पर छप्पर बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की गई है। पुलिस को दी तहरीर में योगराज ने बताया बांदा-तिदंवारी मार्ग पर हाईवे किनारे जमीन है। 19 अक्टूबर को गांव के मेवालाल उसके पुत्र रवीकरन, राजकरन, धर्मेंद्र जमीन पर कब्जा कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस व राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंच कब्जा करने से रोक दिया। फिर 21 अक्टूबर को शाम दबंग जमीन पर छप्पर डाल रहे थे। आरोप है सूचना पर पहुंचा और विरोध किया तो राजकरन उर्फ राजा ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। पेड़ की आड़ में होकर जान बचाई। दोपहर में वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचा तो दंबंगों ने मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.