Banda News: खेत जा रहे युवक पर दबंगों ने लाठी डंडों से किया हमला
बांदा, सितम्बर 15 -- Banda News: पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला निवासी शशांक विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी पैलानी राममोहन राय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 14 सितंबर को खेत जा रहा था। तभी रास्ते में काशी बाबा के स्थान पर पहुंचा तो अतुल पुत्र रामप्यारे, वीरू पुत्र सुशील और संजय पुत्र काका ने गाली गलौज की, विरोध किया तो डंडे से पीटने लगे, जिससे चोट आई। थाना प्रभारी पैलानी राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल पुत्र रामप्यारे सुशील और संजय पुत्र काका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.