Banda News: खेत जाने के लिए निकले युवक को लोडर ने कुचला, मौत
बांदा, सितम्बर 13 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाने के महुई गांव के पास सुबह शौच के लिए निकले युवक को तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया। राहगीरों की मदद से उसे तिंदवारी पीएचसी ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोडर समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी थाने के भुजरख गांव निवासी 19 वर्षीय अंशु वर्मा पुत्र स्व.नंद किशोर वर्मा मजदूरी करता है। वह मजदूरी के लिए देहात कोतवाली के महुई गांव गया था। रात में वहीं पर रुका था। सुबह छह बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। तभी गांव के पास ही पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.