Banda News: खेत गए किसान को लगा सदमा, हुई मौत
बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: बांदा। बारिश में धान की फसल बर्बाद होने से परेशान किसान को सदमा लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन के पच्छू मोहाल निवासी शिवचरन ने बताया 60 वर्षीय भाई लोटन पुत्र प्रताप यादव बुधवार सुबह खेत गया था। दोपहर को खेत से लौटा तो बेहोश हो गया, परिजन उसे पीएचसी कमासिन में भर्ती कराय। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भाई शिवचरन ने बताया लोटन किसानी करता था। उसके पास तीन बीघा जमीन है। खेत में धान की फसल बोई थी। बारिश से खेत में पानी भर गया था। जिससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.