बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में देवर ने भाभी पर लाठी से हमलाकर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि देवर ने खाना मांगा। देर होने पर उसने पिटाई कर दी। महिला ने थाने में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह घर में अपने 13 वर्षीय भांजे पीयूष के साथ थी और कामकाज कर रही थी। तभी चचेरा देवर मयंक त्रिपाठी उर्फ बउवा आया और खाना मांगने लगा। इस पर उसने कहा दिया कि सभी लोगों को आ जाने दो,तो खाना परोस देंगे। इसी बात देवर ने लाठी से जमकर पीटा। शोर मचाने पर वह धमकाते हुए भाग गया। यह भी पढ़ें- Banda News: घरेलू विवाद में मां-बेटे को डंडे से पीटा पुलिस ने मयंक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...