Banda News: खाद के लिए सड़क पर उतरे किसान, बांदा-हमीरपुर मार्ग पर आधे घंटे जाम
बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: पैलानी (बांदा)। रबी की बुवाई के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। कृषि मंडी जसपुरा में खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों और महिलाओं ने बांदा-हमीरपुर मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। किसानों ने खाद वितरण में मनमानी, टोकन व्यवस्था में गड़बड़ी और कालाबाजारी के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने किसानों को समझाकर शांत कराया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। किसानों ने बताया कि वे छह से सात दिनों से लगातार खाद के लिए कृषि मंडी के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह सात बजे से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे मजदूरी भी छूट रही है और खेतों में बुवाई प्रभावित हो रही है। जसपुरा की रामप्यारी, झझरी पुरवा के रामबाबू, गौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.