बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर की समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। बताया पूरे बांदा जनपद में खाद की समस्या है। खाद की कालाबाजारी बन्द हो। 31 अक्टूबर को इन्दिरा जी का शहादत दिवस है। अभी इन्द्रा पार्क की सफाई नहीं की गई है। इन्द्रा पार्क के बगल में कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को एलाट कर दिया गया। इसकी जांच हो और इन्द्रा पार्क को 31 अक्टूबर को शहादत दिवस मनाने के लिए खोला जाए। गन्छा के कैता पुरवा में घर-घर जल योजना के अन्तर्गत नल नहीं हैं, टंकी बनी है, पाइप पड़े हैं, पानी की सप्लाई नहीं होती है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, जिला उपाध्यक्ष,संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्व...