बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। कालिंजर थाने के नौगवां गांव स्थित कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर तीन दिवसीय भंडारा व मेला शुरू है। दो पक्षों के बीच विवाद के कारण यह भंडारा खाकी के साए में होगा। एएसपी ने यहां सीओ नरैनी की अगुवाई में सात एसआई और नरैनी, गिरवां व फतेहगंज थाने से 20 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद किया है। गुरु पूर्णिमा पर नौगवां के कबीर आश्रम व शीतलदास अखाड़ा में 27 से 29 तक तीन दिवसीय भंडारा व कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र सह संयोजक व कार्यक्रम आयोजक दयाशंकर रैकवार महंत रविशंकर दास की देखरेख में यहां करीब दो हजार से ज्यादा भक्तों के जुटने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कल धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारियां पूरी उत्तराधिकारी को लेकर यहां काफी दिनों से दो पक्षों...