बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के खरेई गांव में केन नदी के लगातार कटान से ग्रामीणों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हर साल बरसात के दौरान लगभग 2 से 3 मीटर जमीन नदी में समा जाती है, जिससे कई मकान पहले ही गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बांदा को शिकायत पत्र देकर सुरक्षित स्थान पर आवासीय पट्टा और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामवासी रामबाबू यादव, शकुंतला, चम्पा, पूजा और गीता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव केन नदी के किनारे कच्ची मिट्टी वाले क्षेत्र में बसा हुआ है। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर किनारे की मिट्टी तेजी से कटकर नदी में मिल जाती है। इससे ग्रामीणों के घरों पर लगातार खतरा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...