बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: बांदा। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में खरीदारी करने आई महिला का पर्स चोरों ने उड़ा दिया। पर्स में Rs.20,500 की नगदी थी। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंदिरा नगर निवासी अभय सिंह पटेल पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया सात अगस्त को शाम पांच बजे मां के साथ बाजार गए थे, तभी चूड़ी की दुकान पास किसी ने मां के पर्स से Rs.20,500 रुपये चोरी कर लिए। काफी खोजबीन के बाद भी जब पर्स का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...