Banda News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार, एक की मौत
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। बांदा-टांडा मार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इसमे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी राजू ने बताया कि उसका 20वर्षीय भाई लवलेश उर्फ बुलबुल पुत्र मोतीलाल शुक्रवार को अपने 25वर्षीय साथी संजय उर्फ बबुआ पुत्र गोरेलाल निवासी तिंदवारी के साथ किसी काम से बांदा आया था। रात को दोनो लोग बाइक से गांव जा रहे थे। तभी सैमरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.