बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। गुरुवार शाम अलिहा थाना के एक मोहल्ले की 32 वर्षीय महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंप बताया कि 12 अगस्त की रात 11:30 बजे ललित उर्फ यशवंत सिंह राणा निवासी मुरवल थाना बबेरू हाल पता पल्हरी ने घर आकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर दुष्कर्म स...