बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा के लखन कालोनी मोहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पांच माह बाद हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने बेटे दिलीप कुमार सोनी की शादी पिछले वर्ष 20 अप्रैल को महोबा के बांस पहड़िया गांव निवासी जय प्रकाश की बेटी आकृति के साथ की थी। शादी से ही बहू अक्सर झगड़े करती थी। दस मार्च को रात में बहू आकृति अपने साथ भाई अनुभव, बहन रिया, पिता जयप्रकाश, चाचा सुधीर के साथ घर आए। गाली-गलौज व मारपीट की। बहू घर में रखे 15 लाख के जेवर, कपड़े व 20 हजार रुपये नकद लेकर अपने मायके वालों के साथ चली गई। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली व एसपी के यहां शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। ...