Banda News: कैंसर पीड़ित की इलाज के दौरान मौत
बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बांदा। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलखंडी नाका निवासी आशीष गुप्ता ने बताया चाचा 50 वर्षीय मृदुल किशोर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें 14 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में छोटे अविवाहित थे। बाहर रहते थे। एक माह पहले बांदा आए थे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को लिखित देकर पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.