Banda News: कैंप में दिव्यांगों को सौंपी ट्राईसाइकिल
बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: नरैनी। ब्लाक परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के क्रम शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांगो को उपकरण और मौके पर मौजूद लाभार्थियों को शादी अनुदान का लाभ प्रदान किया गया। दस दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व तीन को स्मार्ट घड़ी,एक को व्हील चेयर और तीन को वैशाखी दी गई। ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, विधायक प्रतिनिधि राकेश दीक्षित गांधी और भाजपा नेता पवन बाबू सहित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दस लाभार्थियों को शादी अनुदान के चेक दिए। डीबीटी के जरिए धनराशि खाते में पहुंचेगी। बीडीओ धनराज कोटार व राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.