Banda News: केन नहर में माता की विदाई के समय उमड़ा भक्तों का सैलाब
बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: अतर्रा। नगर व क्षेत्र में स्थापित लगभग एक सैकड़ा से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन केन नहर राष्ट्रीय मार्ग बांदा रोड एवं बिसंडा रोड में हुआ। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे व डीजे के साथ डांडिया नृत्य करते हुए नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया l जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रहे, वही गोताखोर भी पानी की धार में बराबर निगरानी बनाए रहे। लगभग एक सैकड़ा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर के खेरा पति गौरा बाबा धाम पहुंची, जहां माता रानी के जयकारों से नगर गूंज उठा। एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीओ अमरनाथ गुप्ता तथा कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, एसआई बालमुन्द शुक्ला सहित भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: बबेरू में 50 से ज्यादा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.