Banda News: केन नहर प्रणाली के कायाकल्प का 30 प्रतिशत काम पूरा
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में केन-बेतवा लिंक परियोजना से चल रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि नहरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसे मार्च 2028 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद नहरों में पूरे साल सिंचाई को पानी मिलेगा। परियोजना के नोडल अधिशासी अभियंता नलिन वर्मा ने जानकारी दी कि केन-बेतवा लिंक से उत्तर प्रदेश को 1700 एमसीएम पानी मिलेगा। इसमें 750 एमसीएम गैर मानसून व 950 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी उपलब्ध रहेगा। 66.77 एमसीएम अतिरिक्त पेयजल भी उपलब्ध होगा। बरियारपुर वियर से केन नहर प्रणाली में पानी छोड़ा जाएगा। जिले की पूरी नहर प्रणाली को वर्ष भर पर्याप्त जल मिलेगा और जनपद सिंचाई क्षेत्र 87,784 हेक्टेयर से बढ़कर 1,66,975 हेक्टेयर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.