Banda News: केन नदी किनारे धधकती मिली अवैध शराब की भट्ठी
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। पुलिस ने केन नदी कनारे छावनी डेरा कनवारा में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने छापा डाला और बड़े पैमाने पर बनी व अधबनी कच्ची शराब, लहन आदि बरामद किया गया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि यहां लंबे समय से शराब बनाकर शहर व गांवों में बेची जा रही थी। आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी। नगर कोतवाली के एसआई दीपक सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस को केन नदी किनारे अवैध कच्ची देशी शराब बनाने की फैक्ट्री की जानकारी मिली। बताया गया कि छावनी डेरा मजरा कनवारा में रामबलि के घर में अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अवैध देशी कच्ची शराब बनाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 12 लीटर अवैध नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.