Banda News: कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बांदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार को भक्तों ने शहर में झांकी व भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के बगल में शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जलपान एवं फलाहार वितरित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म, न्याय और कर्म का संदेश दिया। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा कार्यक्रम में बबेरू सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.