बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बबेरू। कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव में जल निकासी न होने के कारण पूरे गांव में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। आने जाने में ग्रामीण कमर तक पानी से निकलने को मजबूर हैं। बारिश से कच्चे मकान ढेर हो रहे हैं। गांव के रामचरण, पवन यादव, मेहता बालगिरी, चाली यादव, चुन्ना सहित कई लोगों की गृहस्थियां बारिश से उजड़ गई हैं। लाला यादव, रजनू, धर्मा यादव, बाल गिरी आदि सहित घरों में पानी भरा है। ग्रामीण ने बताया की अभी तक किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनी। यह भी पढ़ें- Banda News: उमरहनी के पास हाईवे पर भरा बाढ़ का पानी, भदेहदू में गिरा मकान यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तालाब की पुराई से घरों की दहलीज तक पहुंचा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...