Banda News: कुपोषित 47 बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर विशेष जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बांदा, नवम्बर 7 -- Banda News: बांदा। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और महिलाओं को पोषण योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में चिन्हित 47 सैम और मैम बच्चों की विशेष देखभाल करने के साथ उनके पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अमित आसेरी ने शुक्रवार को पोषण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान जसपुरा, तिंदवारी और बड़ोखर खुर्द विकासखंडों का प्रदर्शन कमजोर मिलने पर लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय कर पात्र महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर तैनाती की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश भी दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.