Banda News: किसानों को निर्धारित मूल्य पर दी जाए खाद: मंडलायुक्त
बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। आयुक्त अजीत कुमार ने प्रभारी संयुक्त निदेशक (कृषि) एवं उपायुक्त एवं उप निबन्धक (सहकारिता) के साथ मण्डल में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में चारों जनपदों में उर्वरकों की उपलब्धता, मांग एवं वितरण की वर्तमान स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया डीएपी की आंशिक कमी है, जिसको लेकर शासन को मांग पत्र भेजा गया है। एक से दो दिन में चारों जनपदों के लिए एक-एक रैक डीएपी की प्राप्त होगी। आयुक्त ने कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया उर्वरक विक्रय केन्द्रों का नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण किया जाए। यह भी पढ़ें- Banda News: किसानों को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.