Banda News: किसानों के आमरण अनशन का पूर्व मंत्री ने किया समर्थन
बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। जिले के अमली कौर खदर और लोहरा की विवादित चकबंदी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। 30 दिनों से क्रमिक अनशन और कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को सपा नेता व पूर्व मंत्री विशंभर निषाद व सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह पटेल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। शिवशंकर सिंह पटेल ने आरोप लगाया चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार से किसानों की उपजाऊ जमीनें छीनकर नालों और अनुपयोगी स्थानों पर चक आवंटित किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित अधिकारियों को हटाया नहीं जाएगा, तब तक निष्पक्ष चकबंदी संभव नहीं है। पटेल ने कहा किसानों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनकी बात सुनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका मानना था यदि आंदोलनकारियों के कुछ प्रतिनिधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.