बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने बालक के साथ कुकृत्य किया। पुलिस ने बालक और आरोपी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनो ने एक दूसरे के साथ किया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 9वर्षीय बालक ने बताया कि वह शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोसी किशोर बहला फुसला कर उसे जंगल लिवा ले गया। उसके साथ कुकृत्य किया है। चीखने पर किशोर उसे छोड़ कर भाग गया। घर पहुंचे बालक ने आप बीती अपनी मां को बताया बालक की मां अपने बच्चे को लेकर आरोपी के घर उलहना देने गई। आरोपी के परिजनो ने कोई बात नही सुनी तब महिला ने थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित और आरोपी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण करा...