Banda News: किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पिता को पीटा
बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा। मरका थाने के एक गांव में सात नवंबर को रात 11 बजे युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। पिता ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और धमकाते हुए भाग गया। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात नवंबर को रात वह दिवारी खेलने गांव में गया था। लौटकर आया तो बेटी ने बताया कि गांव का श्याम सुंदर पुत्र रामकृपाल यादव ने उसके साथ अश्लीलता और छेड़खानी की है। पिता ने उलाहना दिया तो श्याम सुंदर ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने श्याम सुंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अश्लील हरकत के विरोध पर कुनबे पर हमला, चार चोटिल यह भी पढ़ें- Gangapar News: अश्लील हरकत और छेड़खानी के प्रयास, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.