Banda News: किशोरी को सांप ने डसा, झाड़फूंक करवाने में हुई देरी से गई जान
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: नरैनी। खेत में काम करने गई युवती को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों को मामले की जानकारी होने पर पहले झाड़फूंक करवाते रहे, जिसके चलते किशोरी ने दम तोड़ दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 17 वर्षीय रेशमा पुत्री संतोष कुमार शनिवार की दोपहर घर से खेतों की तरफ मवेशियों के चारा काटने गई थी। इस दौरान खेत में बैठे सांप ने हाथ में डस लिया। इस दौरान युवती ने सांप काटने की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती के झाड़फूंक में लगे रहे। इसी बीच युवती ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.