Banda News: किशोरी के साथ छेड़खानी, विरोध पर पीटा
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किशोरी की मां ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि पड़ोसी दबंग उनसे रंजिश रखते हैं 20 सितंबर को पड़ोसी युवक घर में घुस आया और 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट व गाली गलौज की। शोर सुनकर लोग दौड़े तो वह धमकाते हुए भाग गया। खेत से चारा लेकर लौटी तो बेटी ने घटना बताई। बेटी के साथ महिला थाने गई, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लौटी दबंगों ने फिर गाली-गलौज की और लड़की को गायब करवाने की धमकी दी। क्षेत्राधिकारी को इसकी जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.